Family & Fur
The bonds that make a house a home ... This is where we share what matters most
Every Frame Tells a Story ... Home Is Where the Fur Meets the Family. Built with Love, Filled with Fur, Lived with Laughter.
अलविदा दोस्त
30 Dec. 2021 - ∞
Mutku हम इंतजार करेंगे, हम फिर मिलेंगे ❤️...
कभी-कभी ज़िंदगी में कुछ रिश्ते ऐसे बन जाते हैं जो शब्दों से नहीं, सिर्फ़ दिल से समझे जाते हैं। मुटकू , तुम हमारे लिए, हमारे घर की धड़कन थे, हमारे हर दिन की खुशी थे, और हमारे परिवार का एक सच्चा हिस्सा थे। जब तुम छोटे पर हमारे घर आए थे, तब शायद हमें भी नहीं पता था कि तुम हमारे दिल में इतनी गहरी जगह बना लोगे। तुम्हारी शरारतें, तुम्हारी मासूम आँखें, तुम्हारा हर वक्त हमारे आस-पास घूमना… ये सब हमारे घर की सबसे खूबसूरत यादें बन गई हैं। कभी तुम मोटू थे, कभी मोतीराम, कभी हमारा प्यारा मुटकू, कभी मुटुआ, कभी मोतीचंद, और कभी प्यार से हम तुम्हें, मेरा रसगुल्ला कहकर बुलाते थे। हर नाम में हमारा प्यार था, हर पुकार में हमारा अपनापन था… और तुम्हें भी पता था कि ये सब तुम्हारे ही नाम हैं। तुम सिर्फ़ खेलते-कूदते नहीं थे, तुम अपने परिवार का ख्याल भी रखते थे। तुम्हारी आँखों में जो मासूमियत थी, उसमें सच्चा प्यार दिखता था। तुम्हारी मौजूदगी से घर में एक अलग ही रौनक रहती थी। 27 फरवरी 2026 को तुम हमें छोड़कर चले गए ... आज तुम हमारे साथ नहीं हो, लेकिन तुम्हारी यादें हर जगह हैं — उस कमरे में जहाँ तुम सोते थे, खेलते थे और जैसे ही हम कहते थे कि मुटकू 'चिज्जा' ... तुम्हारी आँखों में चमक आ जाती थी 'चिज्जा' तुम्हारी favourite थी तुमने हमें सिखाया कि बिना शब्दों के भी प्यार कितना सच्चा हो सकता है। तुमने हमें वफ़ादारी, मासूमियत और सच्चे साथ का मतलब समझाया। इसीलिए हम तुम्हें Mutku The Great कहते हैं ... हम जानते हैं… आत्मा कभी नहीं मरती। अगर सच में पुनर्जन्म होता है, तो हमें पूरा विश्वास है कि तुम किसी न किसी रूप में फिर हमारे पास आओगे। और जिस दिन ऐसा होगा, उस दिन हम होली और दिवाली एक साथ मनायेंगे ...❤️ हम तुम्हें फिर से उसी प्यार से अपनाएंगे — जैसे पहली बार अपनाया था। तुम हमेशा हमारे साथ रहोगे, मुटकू। हमारा प्यारा मोटू, हमारा रसगुल्ला, हमारा मोतीचंद। तुम हमारे दिल में थे, हो… और हमेशा रहोगे। हम तुम्हारा इंतजार करेंगे ... हम फिर मिलेंगे ...












































Old Memories With New Celebrations
Where Memories meet moments
From then to now
































